कैसे जीते हो ...
हमेशा खुश दिखते हो
यार, तुम घूमते कितना हो?
बर्फ में भी सर्दी नहीं लगती क्या?
हर तस्वीर में बस मुस्कुराते दिखते हो?
पर आँखों को काले चश्में से क्यों ढक लेते हो?
तुम थकते नहीं?
न माथे पे कोई शिकन ना ही कपड़ो पे
न आँख के नीचे काले दब्भे पड़ते है और ना ही तुम्हारे कभी बाल बिखरते देखे
तुम्हे नयी जगह आसानी से नींद आ जाती है??
कितने बेफिक्र दिखते हो
खुल कर हँसते हो
मुस्कराहट और दांत इतने perfect कैसे रखते हो?
कैसे जीते हो ...
हमेशा खुश दिखते हो
I Would Prefer Not To
1 day ago